तुर्की के नगर इस्तांबोल में तथाकथित फ़्री सीरियन आर्मी के प्रमुख सलीम इदरीस ने कहा है कि सीरिया में झड़पें केवल शक्ति के बल पर ही समाप्त हो सकती हैं। उनका कहना था कि सीरियाई विपक्ष, सीरियाई अधिकारियों से कोई वार्ता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जब बश्शार असद त्यागपत्र देंगे तभी सरकार से वार्ता होगी। ज्ञात रहे कि इस्तांबोल में सीरिया के तथाकथित मित्र देशों की बैठक हुई जिसमें कई यूरोपीय देशों, तुर्की और अमरीका के विदेशमंत्रियों ने भाग लिया। बैठक में सीरियाई विपक्ष को हथियारों की सप्लाई पर लगे प्रतिबंध को हटाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई किन्तु कोई ठोस फ़ैसला नहीं किया जा सका। इससे पूर्व फ़्रांस और ब्रिटेन इस पक्ष में मत दे चुके हैं कि बश्शार असद के विरोधियों को हथियारों की सप्लाई जारी रखी जाए।........166
20 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 411589
तुर्की के नगर इस्तांबोल में तथाकथित फ़्री सीरियन आर्मी के प्रमुख सलीम इदरीस ने कहा है कि सीरिया में झड़पें केवल शक्ति के बल पर ही समाप्त हो सकती हैं